भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखण्ड के नाकुच स्थित नकुचेश्वर महादेव मन्दिर सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में दिनभर बोल बम का नारा गुंजायमान होता रहा। अंतिम सोमवारी को लेकर नाकुच मन्दिर, महिषी उग्रतारा स्थान एवं पुनाच रही स्थित बाबा बचेश्वरनाथ महादेव मंदिर का सजावट किया गया है। अंतिम सोमवारी के कारण शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न मंदिरों में सावन की चौथी सोमवारी को लगने वाली भारी भीड़ को देखते हुए व्रतियों और श्रद्धालुओं को हरसम्भव सहयोग देने के लिए स्थानीय लोग अपने अपने तरीके से तैयार दिखे। नकुचेश्वर महादेव मंदिर, महपुरा के बाबा कारू मन्दिर एवं महिषी उग्रतारा मन्दिर में मुंगेर से जल लेकर दर्जनों भक्तों ने गंगाजल अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalp...