भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: सलखुआ, एक संवाददाता। रविवार को महाष्टमी पर मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर के हाईस्कूल मैदान में मंगलवार की रात से दो दिवसीय कव्वाली महामुकाबला आयोजित होगा। इसमें चर्चित कव्वाल तस्लीम आरिफ और सोफिया चिश्ती अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर कव्वाली प्रेमियों में खासा उत्साह है। पूजा समिति के अध्यक्ष सह मुखिया रणवीर यादव और सचिव बसंत यादव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: गिद्धौर के ऐतिहासिक दशहरा में मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भव्य भक्ति...