Bhagalpur News: सहरसा: सलखुआ थाना में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ, एक संवाददाता। बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए सहरसा जिले के सभी थानों में एसपी विक्रम सिहाग की पहल पर चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित करने की व्यवस्था के तहत सलखुआ थाने में भी चाइल्ड हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को थाने में सुरक्षित और दोस्ताना माहौल देना है।
चाइल्ड हेल्प डेस्क की भूमिका चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से बाल शोषण, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल मजदूरी, मानव तस्करी और बच्चों की गुमशुदगी से जुड़े मामलों में सहायता दी जाएगी। बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से संकट में फंसे बच्चों को समय पर मदद मिलने की उम्मीद है। बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.