भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में बुडको की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक पुरानी पीसीसी सड़क को पूरी तरह तोड़े बिना ही उसके ऊपर बालू और पत्थर डालकर जीएसबी की पतली परत बिछा रहा है। इसको लेकर नगरवासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत कर प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। स्टेशन चौक से पोखर होते हुए मुरली चौक और सेनिटोला हनुमान मंदिर तक सड़क का निर्माण कराया जाना है। योजना की प्राक्कलित राशि एक करोड़ 56 लाख 44 हजार 398 रुपये है। इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। यह मार्ग कोसी तटबंध के अंदर के इलाकों को बाजार और रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। इस रास्ते ...