Bhagalpur News: सहरसा: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जीवनरक्षक पहल हुआ शुरू
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक अभाव के कारण इलाज में होने वाली देरी को रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राहत योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण समय, जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है, में घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उसके जीवन की रक्षा करना है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दुर्घटनाओं में बचाव कार्यों के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक और संवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.