भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता बाबा मटेश्वर धाम में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला-2026 को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डाक एवं कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर ने जिला पदाधिकारी, सहरसा को विस्तृत प्रतिवेदन भेजकर बेगूसराय, मुंगेर एवं खगड़िया जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- अविरल, अद्भुत, अविस्मरणीय श्रावणी मेला; बांका में तैयारियों का अंतिम दौरतैयारी और समन्वय एसडीओ ने अपने पत्र में बताया है कि बाबा मटेश्वर धाम उत्तर बिहार के प्रमुख शिवधामों में शामिल है, जहां श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहु...