Bhagalpur News: सहरसा: श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन सतर्क, कांवरिया पथ पर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट श्रावणी मेला के दौरान बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार राय के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवरिया पथ का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास, विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवरिया पथ के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.