Bhagalpur News: सहरसा: श्रद्धा के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी
भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पतरघट, विशनपुर, कपसिया, धबौली, कहरा, पस्तपार, पामा, सुरमाहा, किशनपुर, भद्दी, जम्हरा व गोलमा सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। पंडितों ने अनंत सूत्र की पूजा कराकर श्रद्धालुओं को अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई। कथा श्रवण के बाद व्रतियों ने अनंत सूत्र बांह में धारण कर परिवार की सुख- समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व को लेकर गांवों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाई अनंत चतुर्दशी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.