भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव से शादी के बाद एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, गत सप्ताह ही युवती की शादी हुई थी। वह पटोरी स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। दो दिन पूर्व वह विद्यालय गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। परिजनों ने पटोरी वार्ड तीन निवासी संयम कुमार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...