Bhagalpur News: सहरसा: वेंटिलेटर तोड़ किराना दुकान से नकदी व सामान चोरी
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज। थाना क्षेत्र के सोहा गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर करीब 13 हजार रुपये नकद व अन्य सामान की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार उदय शंकर सिंह ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर गल्ले से 2,500 रुपये, डिब्बे में रखे 10,700 रुपये, पान मसाला समेत अन्य सामान गायब मिले। सूचना पर सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.