भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: कहरा से विजय झा की रिपोर्ट बनगांव गोसाईजी कुटी परिसर स्थित प्राचीन लक्ष्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन माह के अवसर पर विशेष श्रावणी श्रृंगार पूजा एवं रुद्राभिषेक शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन भगवान शिव का विभिन्न सुगंधित एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद गाय का दूध, दही, घी, गंगाजल तथा अन्य पूजन सामग्रियों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत गोसाईजी के भजनी दल ने संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं रचित शिव भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। आयोजन समिति के सदस्य वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में सावन भर प्रतिदिन विशेष श्रृंगार और रुद्राभिषेक की यह परंपरा करीब दो दशक पूर्व शुरू हुई थी। तब से...