Bhagalpur News: सहरसा: महावीर मंदिर का ग्रील तोड़ दानपेटी से हजारों रुपये की चोरी
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनौरी चौक स्थित महावीर मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने स्टील का ग्रील तोड़कर दानपेटी से करीब 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई, जब पुजारी रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का ग्रील टूटा देखा और अंदर रखी दानपेटी से नकदी गायब मिली। मनौरी गांव निवासी राजीव कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि मंगलवार शाम आरती और भोग के बाद मंदिर का ताला बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार दानपेटी पिछले छह माह से नहीं खोली गई थी, जिससे उसमें अच्छी-खासी राशि जमा थी। सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार की रात सोहा गांव में भी एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.