भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट सहरसा। नगर पंचायत सोनवर्षा में सफाई कर्मी बिना व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के ही बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों में सफाई कार्य करने को मजबूर हैं। करीब 125 सफाई कर्मी बिना रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते, दस्ताने, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर प्रशासन को सभी कर्मियों को हेलमेट, ट्रिपल लेयर मास्क, रबरयुक्त दस्ताने, गमबूट, हाई विजिबिलिटी जैकेट, सुरक्षा चश्मा और रेनकोट उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सफाई कर्मियों के मेट विनोद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष कुछ कर्मियों को किट दी गई थी, लेकिन गमबूट और जैकेट सही नाप के नहीं होने के कारण उन्हें वापस कर दिया गया। कर्मियों का यह भी कहना है कि नियमित स्वास्थ्य...