भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: कहरा, सहरसा से विजय की रिपोर्ट बनगांव स्थित गोसाई जी कुटी से बरियाही बाजार तक जर्जर एन एच 327 ई सड़क के अतिशीघ्र मरम्मत को लेकर रविवार को बनगांव चौक समीप ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।

सड़क की हालत धरना स्थल पर वक्ताओं ने बताया कि बनगांव गोसाई जी कुटी परिसर में दो सौ वर्ष से ज्यादे समय से संत लक्ष्मीनाथ गोसाई द्वारा शुरू किए गए तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला आयोजित किया जाता है। प्रमंडल क्षेत्र का सबसे बड़ा ग्रामीण मेला होने के कारण बीते वर्ष राज्य सरकार द्वारा इसे राज्यकीय मेला का दर्जा दिया गया। इस मेला लाखों की संख्या में श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना करने आते है। पर जर्जर सड़क के कारण यहां आने बाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।

जलधारण और दुर्घटनाएं वहीं बनगांव के रास्ते महिषी एवं बलुआहा की ओर जान...