भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज से अनुज सिंह की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में गुरुवार सुबह जूगेश्वर साह के 35 वर्षीय पुत्र रूपेश साह का शव उसके बथान पर संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के गले और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रूपेश बुधवार रात कोपरिया हरिपुर में अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होने गांव के सोनू ठाकुर के चारपहिया वाहन से गया था। सोनू ठाकुर ने बताया कि रात 11:55 बजे उसने रूपेश को कैलाश साह के घर के सामने उतारा था। ग्रामीणों के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और एक महिला से कथित अवैध संबंध की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने कहा कि पोस्ट...