भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा। शहर में चोरी की घटना लगातार हो रही है। बुधवार की रात चोरों ने शहर के तिवारी चौक स्थित पान मसाला दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरों ने मकान मालिक के घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया ताकि शोरगुल होने घर से कोई बाहर नहीं निकल सके। पान मसाला की दुकान सदर थाना अंतर्गत आरएम कालेज समीप स्थित टीओपी एक से महज कुछ हीं मीटर की दूरी पर है। चोरों ने तिवारी चौक स्थित कुमार अमरज्योति के किराएदार दिलीप केशरा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।मकान मालिक का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद चोर आराम से दुकान में चोरी करता रहा। घटना की जानकारी सुबह होने पर मिली। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोरी हुए रुपये एवं सामान की क्षति का आकलन किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने पुलिस ...