भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट पंजाब में मजदूरी करने गए सहरसा के एक युवक की चीनी मिल में मशीन के बेल्ट में हाथ फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बटराहा, नगर निगम वार्ड 35 निवासी 36 वर्षीय बिपिन कुमार यादव के रूप में हुई है।मृतक विपिन कुमार पंजाब के बटाला, गुरदासपुर जिले के श्री हरगोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित चड्ढा चीनी मिल में काम करता था।जहां काम के दौरान बीते 22 अक्टूबर अचानक उसका हाथ मशीन के बेल्ट में फंस गया। जिसके कारण उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल विपिन की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।शनिवार को सुबह मृतक का शव सहरसा स्थित उसके घर पहुंचा। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक वह अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। सबसे छोटी बेटी की उम्र महज 2 साल बताई जा रही ...