भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नया बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। समिति के संरक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वरीय सदस्य उदित नारायण दास की पत्नी तथा समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सदस्य राकेश कुमार की माता स्व अहिल्या देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभा में सदस्यों ने दिवंगत अहिल्या देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वह सरल, सहज, मृदुल एवं धर्मपरायण स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ चित्रांश समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर घनश्याम मल्लिक, रमण क...