भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह शुक्रवार को स्थानीय पीएमश्री आशो देवी प्यारे झा उच्चतर विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वह सीधे कक्षा नौ में पहुंचे और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। उन्होंने नक्शे की उपयोगिता और भौगोलिक अवधारणाओं की सरल तरीके से जानकारी दी।इससे पहले बीडीओ ने विद्यार्थियों को नशे और मोबाइल की बढ़ती लत से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाता है, जबकि मोबाइल का अधिक उपयोग स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का उपयोग केवल अध्ययन कार्यों तक सीमित रखने की अपील की।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विद्यालय के शिक्षकों को सरकार...