भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: सहरसा। बिहार प्रदेश शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) संघ के बैनर तले 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक गर्दनीबाग, पटना में आहूत धरना-प्रदर्शन में अनाधिकृत रूप से शामिल शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की संख्या / सूची उपलब्ध कराने का विभाग ने निर्देश दिया है। जिसके तहत डीईओ ने भी सभी सभी संबंधित प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्राथमिक/मध्य विद्यालय को पत्र भेजकर कहा कि वैसे शिक्षा सेवक जो प्रदर्शन की अवधि में अवकाश स्वीकृत कराये बिना या बिना अनुमति के विद्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहें हैं, उसकी सूची 24 घंटे के अन्दर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : स्कूल के रात रात्रि प्रहरी को 8 माह से मानदेय नहीं आंदोलन की चेतावनी

ह...