Bhagalpur News: सहरसा: धनतेरस, दीपावली और छठ को लेकर पुलिस अलर्ट
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: सहरसा। सहरसा पुलिस द्वारा आगामी पर्व, त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर सहरसा पुलिस द्वारा जिले भर के ज्वेलरी दुकानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है, भीड़ अधिक रहती है, इस दौरान अपराधी सक्रिय हो सकते हैं। इसे देखते हुए शहर के महावीर चौक, दहलान चौक, पुरब बाजार सहित अन्य बाजारों में पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। दुकानदारों को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखे सर्राफा व्यवसायी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.