भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: सहरसा। नगर निगम के वार्ड 13 स्थित न्यू कॉलोनी मध्य विद्यालय के गेट पास दो सप्ताह से अधिक समय से कचरा जमा है। कचरे का उठाव नहीं होने से उससे उठ रही दुर्गन्ध से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। जानवरों के कचरा पर धमाचौकरी किए जाने से कचरा सड़क पर पसरा रहताहै। जिससे अब तेज दुर्गंध फैलने लगी है। स्थानीय नागरिकों व अन्य ने नगर निगम से अविलंब कचरे का उठाव कर क्षेत्र की सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...