भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: महिषी,सहरसा से नीरज महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सपैता गाछी से देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कारोबारियों द्वारा प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक पर सवार गोरहो घाट निवासी शिवजी पंडित एवं दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध देसी शराब के कारोबार में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल संख्या बीआर 19 एए 9758 को भी जब्त कर लिया।,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...