भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट बलवाहाट थाना क्षेत्र के भवदेवा गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 16 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। घायल किशोर की पहचान भवदेवा गांव के वार्ड संख्या-15 निवासी शंकर शर्मा के 16 वर्षीय पुत्र क्रिस कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल की मां मंगली देवी ने बलवाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन में मंगली देवी ने बताया कि उनका पुत्र घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से सामान खरीदकर वापस घर लौ...