भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए खगड़िया की तर्ज पर डीपीआर तैयार कराया जाएगा। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है। जलजमाव की समस्या से लोगों को निजात दिलाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि खगड़िया में जल निकासी व्यवस्था के लिए करीब 4,500 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है। इसी तर्ज पर सिमरी बख्तियारपुर के लिए भी डीपीआर तैयार कराया जाएगा। इसके बाद बुडको से स्वीकृति दिलाने का सामूहिक प्रयास होगा। इससे बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव से लोगों को राहत मिल सकेगी। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव का होगा प्रयास: रेलवे सुविधाओं प...