भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी तटबंध के भीतर स्थित डरहार पंचायत के गोविंदपुर चाही टोला में शुक्रवार सुबह हादसे में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। नंदन यादव की सात वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी और चार वर्षीय पुत्री निभा कुमारी घर से नहाने की बात कहकर निकली थीं। इसी दौरान डरहार घाट से भेलाही गांव को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई के दौरान बने गड्ढे में भरे पानी में दोनों बहनें डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचने पर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मां पवन देवी मौके पर पहुंचीं और बेटियों का शव देखकर बिलख पड़ीं। पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में बने गड्ढों में जल...