भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: सहरसा से हिटी जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को बैजनाथपुर चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-107 के अंडरपास का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अंडरपास की सर्विस लेन सड़क गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे छोटे वाहनों के फंसने की आशंका रहती है तथा यह स्थल दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। इस स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंधित पदाधिकारियों को सर्विस लेन की अविलंब मरम्मती कर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क की जर्जर स्थिति एवं जलजमाव के कारण यदि किसी प्रकार की दुर्घट...