भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सहरसा में सत्र 2026- 27 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह पूरी गरिमा ,भव्यता और सुचारु व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद का गठन एक व्यापक प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया। उसके अंतर्गत विद्यालय में क्रमशः सुभाष, टैगोर, अशोक और रमन..चार सदन निर्धारित किए गए हैंI चारों सदनों में पदाधिकारी छात्रों का चयन किया गया और उन्हें विद्यालय की प्राचार्य मोनिका पांडेय के द्वारा उनके पदनाम के बैजेज तथा शैसे से अलंकृत किया गया।

पदाधिकारियों का चयन परिषद के छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जे.पी.साह के द्वारा बैज पहनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा तथा शिक्षक उपस्थित रहे। खेल शिक्षक...