भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: सहरसा से मनीश की रिपोर्ट बिहरा थाना पुलिस द्वारा गश्ती, वाहन चेकिंग एवं छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सतर सिमराहा वार्ड पांच निवासी रामचन्द्र कुमार एवं नीतीश कुमार द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर खरीद-बिक्री का कार्य करते है, जिसे त्वरित कार्रवाई करने पर पकड़ा जा सकता है। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक प्रभावी कार्रवाई के लिए बिहरा थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम सतर सिमराहा वार्ड नं.-05 स्थित दोनों के घरों पर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रामचन्द्र कुमार के घर से 03 मोटरसाईकिल तथा नीतीश कुमार के घर से 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित परिजनों से स्वामित्व एवं वैध कागजात प्रस्तुत करने को कह...