भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने सोनवर्षा राज प्रखंड की चार पंचायतों सरौनी मधेपुरा, काशनगर, रघुनाथपुर और कोपा में नए डाकघर खोलने की मांग केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से की है। उन्होंने पत्र भेजकर जनहित में शीघ्र डाकघर खोलने का आग्रह किया है।सांसद ने कहा कि सोनवर्षा राज बाढ़ प्रभावित एवं अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र है। इन पंचायतों में डाकघर नहीं होने से लोगों को डाक संबंधी कार्यों के लिए दूर स्थित डाकघरों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने बताया कि इसका सबसे अधिक असर छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर पड़ता है। नियुक्ति पत्र व अन्य महत्वपूर्ण डाक समय पर नहीं मिलने से कई अभ्यर्थी रोजगार के अवसरों से वंचित रह जाते...