Bhagalpur News: सहरसा: घोघसम के सुखासनी गांव में निजी खर्च से कराई जर्जर सड़क की मरम्मत
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: सलखुआ से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के घोघसम पंचायत के सुखासनी गांव में सुखासनी मुसहरी होकर गुजरने वाली सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शनिवार को घोघसम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इंजीनियर सुभाष कुमार ने अपने निजी खर्च से ईंट और बालू भरवाकर सड़क को चलने लायक बनवाया।उक्त सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2022 में किया गया था। विभागीय उदासीनता के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्देश के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाती। इस संबंध में समिति सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.