Bhagalpur News: सहरसा: गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया से राजेश सिंह की रिपोर्ट बिहरा थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के रकिया गांव में छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बैजनाथ सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.