भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट लगातार हो रही बारिश से जलमग्न हुए नगर परिषद क्षेत्र के एकमात्र खेल मैदान, प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार से जलनिकासी का कार्य शुरू कर दिया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के निर्देश पर जेसीबी मशीन लगाकर मैदान में जमा पानी बाहर निकालने की व्यवस्था की गई। बीते दो-तीन दिनों से मैदान पूरी तरह पानी में डूबा रहने से खिलाड़ियों और स्थानीय बच्चों को अभ्यास में परेशानी हो रही थी। वहीं सावन में बाबा मटेश्वर धाम जाने वाले हजारों कांवरियों के रात्रि विश्राम को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मैदान में ठहरते हैं। यह भी पढ़ें- Saharsa News: श्रावणी मेले की तैयारी तेज, मटेश्वर धाम पहुंचे विधायक रविवार को स...