भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिले के 13 मतदान केंद्रों पर बिहार विधान परिषद का कोसी स्नातक मतदान शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच इक्के दुक्के मतदाता बूथों पर नजर आए। 11 बजे से बूथों पर स्नातक निर्वाचकों की संख्या बढ़ने लगी। हालांकि, कई बूथों पर संख्या का अनुपात कम ही दिख रहा है। मतदान केंद्रों का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपेश कुमार, एसपी विक्रम सिहाग लगातार ले रहे हैं। जिले में कुल मतदाता संख्या 11 हजार 498 है। जिसमें 8591 पुरुष और 2906 महिला मतदाता हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धीमी रफ्तार : दोपहर 12 बजे तक 17 प्रतिशत हुई वोटिंग सबसे अधिक 1359 मतदाता सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित बूथ संख्या 11 पर हैं। सबसे कम 411 मतदाता सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क...