भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: नवहट्टा (सहरसा) से रजनीश की रिपोर्ट सहरसा। कोसी नदी की उपधारा में तेज कटाव के कारण हाटी गांव के समीप बना पुल ध्वस्त हो गया। सोमवार से जारी कटाव के बीच पुल देखते ही देखते नदी में समा गया। यह पुल कोसी पूर्वी तटबंध से हाटी, मुरली, मेंथाही, बकुनिया, बरियाही समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग था। पुल टूटने से सैकड़ों लोगों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले महीने से ही कटाव का खतरा बढ़ने पर जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन से पुल बचाने की मांग की गई थी, लेकिन समय पर सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़- कुरसेला : बंबू रोल से नहीं थम रहा कोसी का कटाव ...