भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: महिषी, एक संवाददाता। कोसी नदी के कटाव से भवन विहीन हुए प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कुन्दह के लिए ग्रामीणों ने सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर सरकारी भूखंड का सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कोसी की विनाशकारी कटाव में विद्यालय भवन नदी में समा गया, जिसके बाद इसकी सूचना कई बार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर फिलहाल विद्यालय का संचालन कुन्दह स्थित सामुदायिक भवन के टीन शेड में किया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: कोसी से उजड़े विद्यालय के लिए सरकारी जमीन की मांग हाल ही में शिक्षा विभाग के डीपीओ ...