Bhagalpur News: सहरसा: काश पर्व दीपावली व आस्था का महान पर्व छठ की तैयारी शुरू
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रकाश का पर्व दीपावली और आस्था का महान पर्व छठ की तैयारी सभी घरों में शुरू हो गई है। दीपावली व छठ पर्व के लिए साम्रगी की खरीददारी महिलाओं के द्वारा की जाने लगी है। 8 नवंबर को दीपावली है। इसलिए दीपावली के दीये और छठ के लिए सूप, डगरा व दउरा की बिक्री शुरू है। शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर दुकानें सज चुकी है। अन्य कामों के लिए बाजार आने वाली महिलाएं सूप व दीये की खरीददारी जरूर करती है। महिलाओं को कहना है कि अभी कम दर में साम्रगी मिल रही है। पर्व के नजदीक आने पर इन साम्रगी के दाम अचानक बढ़ जाती है। इसलिए पर्व से पूर्व ही विभिन्न सामानों की खरीददारी कर लेने में भलाई है। शाम को बाजारों में प्रतिदिन काफी चहल पहल रहती है। खासकर सूप की बिक्री व दीये की बिक्री अधिक अभी ही रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.