भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: सलखुआ से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट चानन पंचायत में कोसी नदी का कटाव लगातार भयावह होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से जारी कटाव में अब तक 100 एकड़ से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। धान रोपनी का समय नजदीक है, लेकिन किसानों के सामने खेती के लिए जमीन बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। पंचायत के वार्ड संख्या 08, 09, 10 और 14 में कटाव सबसे अधिक हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन करीब 10 से 15 फीट भूमि नदी में समा रही है, जिससे कई किसानों के घर भी खतरे की जद में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- चौथम: शिशवा गंाव के लोग हर साल झेलते हैं कटाव का दंश स्थानीय किसान वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन ही परिवार की आजीविका का सहारा थी। अब खेत नदी में विलीन हो गए हैं और धान की रोपनी कैसे होगी, इसकी चिंता सत...