भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। टीओपी-02 क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप 26 मई को हुई लूट की घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सदर थाना में धारा 309(4) के तहत कांड संख्या 570/26 दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो किसी अपराधी की गिरफ्तारी हुई और न ही मामले में कोई ठोस प्रगति सामने आई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।बनगांव निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन, बहनोई व अन्य परिजनों के साथ ट्रेन पकड़ने ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधियों ने सोने की चकती, दो कानबाली, सोने की चेन, चालक का मोबाइल और 6600 रुपये नकद लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि आवेदन देने के बाद अनुसंधानकर्ता ने केवल एक बार थाने बुलाकर पूछताछ की, फिर कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थ...