भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को 12 रबीउल अव्वल 1448 हिजरी के मौके पर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने पहुंचे। जुलूस में उमड़ी भीड़ से पूरा क्षेत्र नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग हाथों में धार्मिक झंडे लिए हुए थे और नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं...