भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला अग्निशमन कार्यालय, सहरसा द्वारा मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन टीम द्वारा अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग पर सुरक्षित तरीके से नियंत्रण पाने, आग में फँसे लोगों का रेस्क्यू करने, घायलों को स्ट्रेचर से एम्बुलेंस तक पहुँचाने तथा प्राथमिक उपचार की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही, उपस्थित लोगों को आग से बचाव, आपातकालीन निकास, सुरक्षित निकासी एवं किसी भी अग्निकांड की स्थिति में तत्काल 101 अथवा 112 डायल करने के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने कहा कि आग से बचाव की जानकारी सबों को रखना चाहिए ताकि क...