Bhagalpur News: सहरसा: अपहृता को किया सकुशल बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: सलखुआ। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृता को सलखुआ थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद अपहृता को बयान दर्ज कराने के लिए सहरसा न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि अपहृता के माँ के लिखित आवेदन के आलोक में बीते 23 सितंबर को सलखुआ थाना कांड संख्या 184/26 दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद अपहृता को बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए सहरसा न्यायालय भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय में दर्ज बयान एवं अनुसंधान के आधार पर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.