भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: कहरा से विजय झा सहरसा-दरभंगा एवं सुपौल मुख्य मार्ग पर बनगांव नगर पंचायत के बरियाही बाजार में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम अब आम समस्या बन गई है। बाजार से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को प्रतिदिन घंटों जाम से जूझना पड़ता है। दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थायी दुकानदार सड़क की पीच तक सामान सजाकर दुकानदारी करते हैं, जबकि अस्थायी दुकानदार सड़क पर ही ठेला लगाकर फल एवं अन्य सामान बेचते हैं। विरोध करने पर कई बार विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण ऑटो, टोटो और बाइक चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।...