Bhagalpur News: सहरसा: अगलगी से तीन घर जले, लाखों की संपत्ति राख
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: पतरघट, एक संवाददाता। गोलमा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 12 में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। अगलगी में घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। आग की चपेट में आने से बबलू पंडित और राधेश्याम पंडित, दोनों पिता रामचरित्र पंडित, तथा रणजीत पंडित, पिता देवनारायण पंडित के घर जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने पतरघट थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अगलगी की जानकारी दी है। साथ ही क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.