भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट महिषी एक संवाददाता । संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर गुरूवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा महिषी के मुख्य सड़क से होते हुए महपुरा पुर्नवास स्थित संत शिरोमणि के मंदिर तक पहुंची। कलश यात्रा में अपने सर पर कलश लिए सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे। ढ़ोल ,नगाड़ों व झाल के धुनों पर नाचते गाते चल रहे कलश यात्रियों को देखने सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण नजर आए। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के अगुवाई में निकले इस कलश शोभा यात्रा में बीडीओ भरत कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास के भक्ति व त्याग से सिख लेने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: संत रविदास की जयंती पर निकली कलश यात्रा त्याग और सच्ची लगन...