Bhagalpur News: सहरसा:भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन को लेकर उत्साह
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल बना रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।रक्षाबंधन को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हीं बहनों दिशा गांधी, स्वीटी संध्या और वैभवी कृष्णा ने अपने भाइयों शिवम शेखर, सत्यम शेखर, सुंदर शेखर, हर्ष गांधी और संचित गांधी की कलाई पर राखी बांधी। यह भी पढ़ें- सहरसा: हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन राखी बांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.