भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में सरकारी जमीन के दाखिल- खारिज में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। डीसीएलआर की जांच में गैर मजरुआ खास पोखर और बिहार सरकार की नदी श्रेणी की भूमि को नियमों की अनदेखी कर निजी लोगों के नाम जमाबंदी कायम किए जाने का खुलासा हुआ है। जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को भेजते हुए तत्कालीन अंचलाधिकारी शुभम वर्मा एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मामले की जांच सरोजा गांव निवासी अजय यादव की जनता दरबार में की गई शिकायत के बाद शुरू हुई। जांच में पाया गया कि सरोजा की पोखर भूमि को निजी लोगों के नाम दर्ज कर दिया गया, जबकि पहले से अंचल अमीन ने इसे सरकारी पोखर की जमीन बताया था। इसी बीच पोखर में म...