भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र, सहरसा परिसर में गुरुवार को एमएसएमई केंद्र का उद्घाटन किया गया। राज्य के सभी जिलों में केंद्रों का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।जिलाधिकारी ने कहा कि एमएसएमई केंद्र जिले के उद्यमियों के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से उद्यम पंजीकरण, क्रेडिट, प्रमाण-पत्र, लाइसेंसिंग सहित उद्यम स्थापना एवं संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा। उन्होंने युवाओं एवं उद्यमियों से केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। केंद्र के माध्यम से उद्यमियों की सहायता के लिए एमएसएमई मित्र की भी व्यवस्था की गई है, जो विभिन्न सर...