Bhagalpur News: सहयोग शिविर में मिले 99 आवेदन, चार का हुआ निष्पादन
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड की तीन पंचायतों में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। तीनों शिविरों में कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें महज चार आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया जा सका। रामजानीपुर पंचायत में 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं, रामपुर पंचायत में 38 और सलेमपुर सैनी पंचायत में नौ आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन दोनों जगह एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं हो सका। सलेमपुर सैनी पंचायत में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन दोनों अधिकारी शिविर में मौजूद नहीं थे। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर : 38 सहयोग शिविरों में पहुंचे 957 आवेदन, 90 फीसदी का निष्पादन वहीं, अंचलाधिकारी भी किसी शिविर में नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.