भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। प्रखंड की ध्रुबगंज और राघोपुर पंचायत में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर में दोनों जगहों पर मात्र 11 आवेदन ही आए। इनमें से आठ आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर दिया गया। ध्रुबगंज में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परिसर और राघोपुर में पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए गए। ध्रुबगंज में केवल पांच आवेदन आए, जिनमें से तीन का शिविर में ही निष्पादन हो गया। राघोपुर में कुल छह आवेदन आए, जिनमें से पांच का तुरंत निष्पादन कर दिया गया। ध्रुबगंज के उप सरपंच ललन कुंवर ने बताया कि जब शिविर में आने से समस्या का समाधान नहीं होता, तो लोग क्यों आएंगे। उन्होंने पिछले शिविर में विद्युत संबंधी समस्या और नशा गिरोह के खिलाफ आवेदन दिया था, लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिविर...